Share

राज कुमार के अनोखे किस्से: जब दिलीप कुमार, ज़ीनत अमान और मिथुन चक्रवर्ती से हुई दिलचस्प मुलाकातें

  • April 16, 2026

Need title exceprt, tags with comma seprated and slug 

जानी यूसुफ़। हम तुम्हारी गंगा जमुना देखकर आ रहे हैं। और आज हमें मालूम हुआ है, कि इस मुल्क में सिर्फ़ दो ही एक्टर हैं। राज कुमार और दिलीप कुमार।” रात लगभग डेढ़ बजे दिलीप कुमार के घर पहुंचकर राज कुमार साहब ने ये बात कही। ये कहानी आपको पसंद आएगी साथियों। राज कुमार जी की और भी कुछ कहानियां हैं इस लेख में। पढ़िए और लाइक-शेयर कीजिए। राज कुमार जी की आपकी पसंदीदा फ़िल्मों का नाम भी बताइएगा कमेंट करके।

एक दफ़ा राजकुमार साहब लंदन जा रहे थे। राज कुमार जी हवाई जहाज़ की फ़र्स्ट क्लास में बैठे हुए थे। जब इकोनोमी क्लास के कुछ लोगों ने राज कुमार जी को देखा तो वो उनके साथ तस्वीरें खिंचाने के लिए मचल उठे। उन लोगों ने एयर होस्टेस से कहा कि राज कुमार जी से जाकर कहिए कि हम लोग उनके फैन हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचाना चाहते हैं।

एयर होस्टेस से एक फैन ने कहा कि हम राज साहब से मिलना चाहते हैं। एयर होस्टेस ने उनसे कहा कि सिर्फ़ एक आदमी ही राज कुमार जी की सीट तक जाएगा। और लोग नहीं। तब एयर होस्टेस के साथ एक आदमी राज कुमार जी की सीट तक गया। उस आदमी ने राज कुमार जी से बताया कि आपके कुछ फैंस हैं जो आपके साथ तस्वीरें खिंचाना चाहते हैं।

राज कुमार जी ने उस आदमी का मन रखने के लिए उसके साथ तस्वीरें खिंचाने की हामी भर दी। फिर वो आदमी राज कुमार जी को अपने साथ पीछे इकोनोमी क्लास में लेकर गया। मगर वहां पहुंचकर राज कुमार जी ने चारों तरफ़ का नज़ारा देखा। और फिर तपाक से बोले,”जानी, ये तुम हमें कहां धारावी में लेकर आ गए हो।”

अगला किस्सा जो रज़ा मुराद जी ने बताया वो दिलीप कुमार की फ़िल्म गंगा-जमुना से जुड़ा है। राज कुमार जी भी गंगा जमुना देखने सिनेमा हॉल गए। और फ़िल्म खत्म होने के बाद, रात को लगभग डेढ़ बजे दिलीप कुमार के घर राज कुमार जी पहुंच गए। इतनी रात को राज कुमार को अपने घर में देखकर दिलीप कुमार को बड़ी हैरत हुई। वो सोच रहे थे कि ये राज कुमार इतनी रात गए उनके घर भला क्यों आए हैं?

जब दिलीप कुमार राज कुमार जी से मिलने आए तो राज कुमार उनसे बोले,”जानी यूसुफ़। हम तुम्हारी गंगा जमुना देखकर आ रहे हैं। और आज हमें मालूम हुआ है, कि इस मुल्क में सिर्फ़ दो ही एक्टर हैं। राज कुमार और दिलीप कुमार।” और ये बात कहकर राज कुमार दिलीप कुमार के घर से चले गए।

एक दफ़ा राज कुमार ज़ीनत अमान से किसी पार्टी में मिले थे। ज़ीनत अमान उस वक्त तक फ़िल्म इंडस्ट्री में आ चुकी थी। और तब तक बहुत नामी स्टार भी बन चुकी थी। जब राज कुमार ज़ीनत अमान से उस पार्टी में टकराए तो ज़ीनत जी से बोले,”जानी, आप माशाअल्लाह इतनी हसीन हैं। इतना गुदाज़ जिस्म है आपका। आप फ़िल्मों में कोशिश क्यों नहीं करती?” राज कुमार जी की वो बात ज़ीनत अमान को बड़ी अजीब लगी थी।

राज कुमार जी से जुड़ा अगला किस्सा जो रज़ा मुराद जी ने बताया उसमें उन्होंने उस एक्टर का नाम नहीं बताया जिसे राज कुमार जी के साथ वो अनुभव हुआ था। किस्सा कुछ यूं है कि राज कुमार साहब की एक फ़िल्म थी गलियों का बादशाह। उस फ़िल्म का मुहुर्त होना था। रज़ा मुराद जी ने बताया कि जिस एक्टर के साथ ये किस्सा जुड़ा है वो तब न्यूकमर था। मगर आगे चलकर बहुत बड़ा स्टार बना।

जब गलियों के बादशाह फ़िल्म के मुहुर्त शॉट के लिए फ्लोर पर राज कुमार आए तो वो एक्टर बाहर ही खड़ा था। उस राज कुमार जी को सलाम किया। लेकिन राज कुमार ने उसके सलाम का कोई जवाब नहीं दिया। वो रुके और आस-पास की दीवारों को देखने लगे। फिर वो आगे बढ़ गए। बाद में डायरेक्टर ने राज कुमार से उस एक्टर का परिचय कराया। अबकी दफ़ा जब राज कुमार उस एक्टर से मिले तो बोले,”जानी आप वही हैं ना बाहर खड़े थे?” उस एक्टर ने कहा, जी सर। तो राज कुमार उससे बोले,”हां, हमने समझा कोई स्ट्रगलर काम मांगने आया है।”

अब रज़ा मुराद साहब ने तो नहीं बताया कि वो एक्टर कौन था। लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि वो एक्टर कोई और नहीं, मिथुन चक्रवर्ती थे। उस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मिथुन दा का राज कुमार जी से और भी विवाद हुआ था। जब राज कुमार के बुरे बर्ताव से परेशान होकर मिथुन ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब कोई न्यू कमर एक्टर आपके साथ काम करना पसंद नहीं करेगा।

राज कुमार जी के ये क़िस्से रज़ा मुराद साहब ने लगभग एक साल पहले ANI के साथ किए एक पोडकास्ट में कहे थे। ANI वाली स्मिता प्रकाश के साथ एक अच्छा-खासा पोडकास्ट रज़ा मुराद ने किया था। #Rajkumar #DilipKumar #MithunChakraborty

error: Content is protected !!