Share

Ahmedabad Plane Crash Investigation: Fuel Cut-Off को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, DGCA रिपोर्ट का इंतज़ार

  • February 12, 2026

बाप रे। ये बहुत खतरनाक बात होगी अगर ये बात सच निकली तो। अहमदाबाद विमान हादसा जानबूझकर किया गया था? आज तक की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि जांचकर्ताओं ने अपनी जांच में पाया है कि अहमदाबाद हादसा किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं हुआ था। बल्कि वो जानबूझकर की गई एक हरक़त का नतीजा था। आजतक ने बताया है कि एक इतालवी अखबार Corriere della Sera ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच हुई ताज़ा बातचीत से वाकिफ़ दो सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया। आजतक ने ये भी लिखा है कि चूंकि अभी तक DGCA की तरफ़ कोई ऑफ़िशियल रिपोर्ट नहीं आई है तो फिलहाल आंख मूंदकर इस थ्योरी पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में फ्यूल कट-ऑफ़ के बाद हुआ वो भयंकर विमान हादसा जान बूझकर की गई हरक़त थी। ना की कोइ मैकेनिकल खराबी थी। फ़िलहाल अधिकारी फाइनल रिपोर्ट को ड्राफ़्ट करने की तैयारियों में लगे हैं। इतालवी अखबार ने लिखा है कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में हैल्प कर रहे अमेरिकी एक्सपर्ट्स ने जांच के इन नतीजों को एक बड़ी कामयाबी बताया है। 12 जून 2025 को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कुल 260 लोग उस ह्रद्यविदारक हादसे में मारे गए थे। वो विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था।

विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर अन्य सभी मारे गए थे। जबकी मेडिकल कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स की भी जान चली गई थी। AAIB यानि एयरक्राफ़्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने जुलाई 2025 में इस विमान हादसे की जांच शुरू की थी। अपनी शुरूआती रिपोर्ट में AAIB ने ज़िक्र किया था कि कॉकपिट रिकॉर्डिंग में एक पायलट को दूसरे पायलट से यह कहते हुए सुना गया है कि “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया?” जिसके जवाब में दूसरे पायलट ने कहा था “मैंने ऐसा नहीं किया।” रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्वेस्टिगेटर्स अब मान रहे हैं कि दोनों पायलटों में से किसी एक ने फ्यूल कंट्रोल स्विच ऑफ़ कर दिया था। उस वजह से एयरक्राफ़्ट में पावर कट हो गया था। और वो एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस विमान में पायलट इन कमांड थे कैप्टन सुमीत सभरवाल। और फ़र्स्ट ऑफ़िसर थे क्लाइव कुंदर।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमीत सभरवाल हैं। हादसे के बाद ऐसी खबरें भी आई थी कि कैप्टन सुमीत सभरवाल डिप्रेशन का शिकार थे। जबकी कैप्टन सुमीत के पिता ने इन बातों को खारिज किया था। उन्होंने AAIB की शुरुआती रिपोर्ट को गलत बताया था और नई जांच की मांग की थी। कैप्टन सुमीत के पिता ने बेटे की पर्सनल लाइफ़ में चल रही प्रॉब्लम्स की वजह से मेंटल हेल्थ पर बुरे प्रभाव पड़ने की बात को गलत बताया था। कोरिएरे डेला सेरा के मुताबिक, फाइनल जांच रिपोर्ट में पायलटों के लगातार साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन और मेंटल हेल्थ मॉनिटरिंग पर सुझाव भी शामिल होने की उम्मीद है। क्रैश के कुछ हफ़्तों बाद, कई थ्योरी सामने आईं, जिनमें टेक्निकल खराबी से लेकर इंसानी गलती तक शामिल थीं।

वक्त के साथ, इन्वेस्टिगेटर का ध्यान कॉकपिट में फ्यूल कंट्रोल स्विच पर गया। ब्लैक बॉक्स डेटा के आधार पर शुरुआती टेक्निकल असेसमेंट में मैकेनिकल खराबी की बात को खारिज कर दिया गया और इसके बजाय इंजन इग्निशन और शटडाउन को रेगुलेट करने वाले स्विच के मैनुअल मूवमेंट की ओर इशारा किया गया। जांच में सामने आया था कि क्रैश के वक्त प्लेन के दोनों इंजन बंद हो गए थे। #AhmedabadPlaneCrush #CaptainSumeetSabharwal #AirCrashInvestigation

Disclaimer:

यह पोस्ट मीडिया रिपोर्ट्स और विदेशी अख़बार Corriere della Sera के हवाले से प्रकाशित खबरों पर आधारित है। DGCA या AAIB द्वारा अभी तक कोई अंतिम आधिकारिक रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इसलिए यहां दी गई जानकारी पूरी तरह प्रमाणित हो भी सकती है और नहीं भी। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम निष्कर्ष न मानें और आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतज़ार करें।