“वो मेरी ज़िंदगी की सबसे लंबी और बिल्कुल अकेलेपन वाली रात थी। जिस रात मैंने वो खबर सुनी, मैं हॉस्पिटल में अकेली थी। मुझे दर्द नहीं हो रहा था कोई। लेकिन मौत का खौफ़ ज़रूर मुझ पर हावी हो गया था। मैं शब्दों में उस फ़ीलिंग को बयां नहीं कर सकती।” मनीषा कोईराला ने फ़िल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपने कैंसर के बारे में बात करते हुए ये कहा था। साल 2012 में मनीषा कोईराला को कैंसर डिटैक्ट हुआ था। मनीषा ने इलाज लिया। और आखिरकार वो कैंसर के खिलाफ़ अपनी जंग जीतने में कामयाब रही।
उस इंटरव्यू में मनीषा कोईराला ने और भी कई बातें की थी। जैसे कि मनीषा ने कहा था,”मुझे लगता है कि ये चीज़ें आपको सबक देती हैं। आप एक कड़वी सच्चाई से रूबरू होते हैं ज़िंदगी की। और वो आपको बदल देती है। आपको अहसास होता है कि जिन चीज़ों को आप वैल्यू देते थे वो इंपोर्टेंट थी ही नहीं कभी। लोग आपके मुश्किल समय में शायद आपके साथ खड़े हों। या हो सकता है ना खड़े हों। इसलिए अच्छे लोगों के साथ हमेशा अपने रिश्ते मजबूत बनाकर रखने चाहिए। मैंने कुछ लोगों से उम्मीद की थी कि वो उस समय में मेरे साथ खड़े होंगे। मगर वो नहीं आए। उस वक्त मुझे बुरा लगा था। मगर मैं नासमझ थी तब। अब मुझे अहसास कि लोगों के लिए किसी मरते हुए के साथ रहना कितना मुश्किल होता है।”
आज मनीषा कोईराला का जन्मदिन है। साल 1970 की 16 अगस्त को मनीषा कोईराला पैदा हुई थी। मनीषा कोईराला आज 55 साल की हो गई हैं। मनीषा नेपाल के एक बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। इनके दादा किसी ज़माने में नेपाल के प्रधानमंत्री हुआ करते थे। मनीषा के पिता प्रकाश कोईराला भी नेपाल सरकार की कैबिनेट में मिनिस्टर थे। मगर एक वक्त पर नेपाल में राजनैतिक अस्थिरता आ गई थी। उस वक्त मनीषा कोईराला के परिवार ने भारत में शरण ली थी। वो लोग वाराणसी आकर रहने लगे थे। 10वीं कक्षा तक मनीषा जी की पढ़ाई-लिखाई नेपाल में हुई थी। फिर आगे की पढ़ाई लिखाई के लिए मनीषा दिल्ली आ गई थी।
मनीषा कोईराला का पूरा जीवन परिचय आपको इस लेख के कमेंट सेक्शन में मिल जाएगा। उसे ज़रूर पढ़िएगा। फिलहाल आपको बताते हैं कि मनीषा कोईराला ने क्यों नामी फ़िल्मकार दीपा मेहता की क्रिटिकली अक्लेम्ड फ़िल्म वॉटर में काम करने से इन्कार कर दिया था।
एक इंटरव्यू में मनीषा कोईराला से पूछा गया था कि उन्होंने क्यों वॉटर फ़िल्म का इतना बढ़िया रोल ठुकरा दिया था? सिर मुंडवाने में उन्हें दिक्कत क्या थी? इसके जवाब में मनीषा कोईराला ने कहा था कि वॉटर फ़िल्म का रोल वाकई में बहुत अच्छा और स्ट्रॉन्ग था। और उन्हें इस बात का दुख होता है कि उन्होंने एक बढ़िया प्रोजेक्ट गंवा दिया। मगर सिर मुंडवाना उनके लिए मुश्किल था। बकौल मनीषा कोईराला, वो कमर्शियल फ़िल्मों की एक्ट्रेस हैं। और उन्हें अपने रेगुलर डायरेक्टर्स व प्रोड्यूसर्स की भी फ़िक्र थी। कई दूसरे प्रोजेक्ट्स के साथ वो कमिटिड थी।
मनीषा ने कहा था कि अगर वो सिर्फ़ वही फ़िल्म कर रही होती तो गंजा होने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। मगर वो दूसरी फ़िल्मे भी कर रही थी। अगर वो ऐसा करती तो मेरे डायरेक्टर्स व प्रोड्यूसर्स उनसे नाराज़ हो जाते। उनके करियर पर बुरा असर पड़ता। मनीषा जी ने ये भी बताया था कि उन्होंने दीपा मेहता को इस बात के लिए भी तैयार कर लिया था कि वो किसी बढ़िया से विदेशी मेकअप आर्टिस्ट को हायर करें ताकि उन्हें गंजेपन वाला लुक दिया जा सके।
दीपा मेहता ने न्यूयॉर्क के एक मेकअप आर्टिस्ट से बात भी कर ली थी। लेकिन फिर पैसों की वजह से दिक्कत हो गई। उस मेकअप आर्टिस्ट की फ़ीस चुकाने में प्रोडक्शन ने असमर्थता जता दी। या ऐसा भी हो सकता है कि दीपा मेहता को रियल लुक चाहिए हो। मगर वो मेकअप आर्टिस्ट बहुत प्रोफ़ेशनल होते हैं। और वो बहुत रियलिस्टिक काम करते हैं। मुझे नहीं पता कि सही बात क्या है। मगर मैं वॉटर में काम करना चाहती थी। अपनी दूसरी फ़िल्मों की वजह से नहीं कर सकी।
मनीषा कोईराला अमेरिका में एक शो करने गई थी। उस शो में रेखा जी भी थी। मगर उस शो में भी कोई विवाद हो गया। दरअसल, मनीषा कोईराला ने शो के ऑर्गेनाइज़र्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूरा शो सिर्फ़ रेखा जी को समर्पित कर दिया। जबकी पहले उन्हें ये सब नहीं बताया गया था। ऑर्गेनाइज़र्स ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। रेखा जी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं। वो रेखा जी की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं। मगर ऑर्गेनाइज़र्स ने उनसे कहा कि रेखा जी उन पर ऐसा करने का दबाव बना रही हैं। इस पर मैं कुछ नहीं कह सकती। #ManishaKoirala #happybirthday